- Hindi News
- National
- दूसरे के खेत से गेहूं काटकर ले जा रहे पिता पुत्र ट्रैक्टर ट्रॉली सहित गिरफ्तार
दूसरे के खेत से गेहूं काटकर ले जा रहे पिता-पुत्र ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित गिरफ्तार
सनौली| गांव राणा माजरा-जलालपुर में खेत में खड़ी गेहूं की फसल काट कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में ले जाने वाले पिता-पुत्र को सनौली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। । गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को सनौली थाना पुलिस ने अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं। गांव जलालपुर द्वितीय में किसान रविन्द्र राठधाना की खेत में खड़ी गेहूं की फसल को काट कर ले जाने वाले गांव जलालपुर द्वितीय निवासी फरनान और उसके पिता अदनान दोनों पिता-पुत्र को सनौली थाना पुलिस ने गेहूं के मालिक रविन्द्र द्वारा शिकायत देने पर कार्रवाई की है।