सनौली| भारतीय कश्यप निषाद मेहरा आदिवासी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रफाल सिंह कश्यप ने महासभा के साथ सनौली ब्लॉक के दर्जनों गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव सनौली खुर्द, धनसाली, कुराड़, सनौली कलां, पत्थरगढ़ का दौरा कर 20 मई को नई अनाज मंड़ी घरौंडा में सुबह 11 बजे भगवान महर्षि कश्यप पर्व पर पहुंचने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में रामकुमार कश्यप सांसद, सांसद धमेन्द्र कश्यप यूपी, रामचरित्र निषाद सांसद यूपी, प्रवीन निषाद गोरखपुर सांसद और बिहार से सांसद अजय निषाद पहुंचेंगे।