पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीसी ने यमुना के किनारे को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

डीसी ने यमुना के किनारे को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनौली ़ यमुना पुल पर बाढ़ नियंंत्रण के लिए जायजा लेतीं डीसी सुमेधा कटारिया।

सनौली| जिला प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण उपायों के लिए गुरुवार को यमुना नदी से सटे यमुना बांध का दौरा किया। मानसून के आने से पूर्व जिले में यमुना नदी के साथ सटे सभी गांवों में आवश्यकतानुसार बांधों को मजबूत बनाने संबंधी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग को यमुना नदी के किनारों पर खतरे वाले तटबंधों का एस्टीमेट बना कर उन्हें मिट्टी से कटाव भरने के आदेश दिए।

डीसी कटारिया ने गुरुवार को सुबह 8 बजे बाढ़ नियंत्रण उपायों के निरीक्षण के दौरान सबसे पहले छाजपुर ड्रेन-2 पर निरीक्षण किया। इसके बाद यमुना बांध पर सनौली ब्लॉक के गांव पत्थरगढ़, तामसाबाद, सनौली यमुना नदी पुल पर सुखी यमुना सहित नदी के किनारे बसे कई गांवों का दौरा किया। डीसी ने स्थानीय लोगों से बाढ़ से बचाव के उपायों के बारे में सुझाव भी मांगे और उनकी शिकायतों को सुनकर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीसी सुजान सिंह, एसडीएम गौरव कुमार, डीएसपी जगदीप दुहन, डीआरओं राजकुमार, तहसीलदार तर्पण कंबोज, सिचांई विभाग के कार्यकारी अभियन्ता एक्सियन सुरेश सैनी, एसडीओं कर्मबीर सिंह, सरपंचपति कृष्ण सिंह, कानूनगो नरेश, राकेश, पटवारी रामेहर सहित राजस्व व ग्रामीण विकास विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...