बच्चों को दी डेंगू से बचाव की जानकारी
सनौली| राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर शहर में कई स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम हुए। गांव सनौली खुर्द आंगनबाड़ी केंद्र में मलेरिया, डेंगू व स्वच्छता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सरपंच प्रियंका शर्मा व आंगनबाड़ी वर्कर संगीता ने बच्चों व महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वहीं, दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की ओर से राजकीय स्कूल में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सीएचसी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।