पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यमुना में पानी की मांग को लेकर अनशन पर बैठे महंत के समर्थन में आए कई संत

यमुना में पानी की मांग को लेकर अनशन पर बैठे महंत के समर्थन में आए कई संत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनौली | सूखी यमुना में पानी लाने की मांग को लेकर यमुना बार्डर पुल पर अन्न त्याग कर अनशन पर बैठे महंत सील गिरी माहाराज के समर्थन में दूसरे दिन कई संत समर्थन देने पहुंचे। मंगलवार से अनशन पर बैठे महंत सील गिरी माहाराज ने बताया कि वे क्षेत्र में सुख शांति चाहते हैं। मगर क्षेत्रवासियों की जीवन दायिनी यमुना नदी में पानी सूख जाने पर क्षेत्र की जनता दुखी है। सरकार को इसमें लगातार पानी छोड़ना चाहिए। जब तक यमुना नदी में पानी नहीं आ जाता तब तक वह अन्न त्याग कर अनशान पर बैठे रहेगें। वहीं, यमुना समिति के सदस्यों ने भी नदी में पानी की मांग को लेकर अनशन पर बैठे संतो का समर्थन करने और उनके साथ धरने पर भी बैठने की बात कही है।

खबरें और भी हैं...