पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बकाया मजदूरी न मिलने पर मजदूरों ने जताया रोष

बकाया मजदूरी न मिलने पर मजदूरों ने जताया रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनौली | मनरेगा योजना के तहत रोजगार ना मिलने और बकाया मजदूरी ना दिए जाने पर खेत मजदूर यूनियन के नेतृत्व में बैठक कर मजदूरों ने खंड प्र‎शासन बीडीपीओ के खिलाफ रोष जाहिर किया। मजदूरों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी मजदूरी के पैसे नहीं दिए गए और उन्हें रोजगार नहीं मिला तो मजबूर होकर वह बीडीपीओ का घेराव करेंगे। खेत मजदूर यूनियन के जिला सचिव ओमपाल ने बताया कि ब्लाक के कई गांवों में अधिकतर पात्रों को माहात्मा गांधी बस्ती स्कीम के तहत बीपीएल प्लाट धारकों को सौ-सौ वर्ग गज के प्लाट दिए गए हैं लेकिन, इन पर कब्जा नहीं दिया गया है।

खबरें और भी हैं...