जल संरक्षण को लेकर रैली निकाली
सनौली | गांव झामबा में समाजसेवी सद्भावना युवती मंडल एवं ग्राम सुधार युवा मंडल सनौली खुर्द के सहयोग से जन मानस सेवा समिति की ओर से जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोगों से जल को भविष्य के लिए जल बचाने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने जल संरक्षण काे लेकर रैली भी निकाली। इस दौरान सद्भावना युवती मंडल की अध्यक्ष पुष्पा देवी, लक्ष्मी, प्रिया, शिवानी त्यागी, कोमल, रीना, प्रिंयका, नगमा, सोनिया, संगीता, रेखा, सपना, सुरेश, बबली, गीता, आशू आदि मौजूद रहीं।