सनौली | गांव सनौली खुर्द में बुधवार दोपहर अचानक गन्ने की फसल में आग लग गई। इससे तीन एकड़ गन्ना जला गई। किसान सतीश ने बताया कि उनकी गन्ने की फसल अचानक आग लगने से जल गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन, आग काफी तेज होने के कारण फसल जल गई।