सनौली| संपर्क फाउंडेशन के तहत शुक्रवार को बीआरएम स्कूल में ब्लाक के राजकीय स्कूलों के पहली कक्षा के 40 अध्यापकों के लिए गणित की एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। बीईओ रमेश कुमार की देखरेख में प्रोग्राम आफिसर ट्रेनर बिजेन्द्र पूनियां द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। पहली कक्षा के अध्यापकों को प्रोजेक्ट के माध्याम से गणित विषय को पढ़ाने के आसान तरीके बताए गए। इस दौरान बीईओ ने बताया कि अध्यापक पहली कक्षा में बच्चों को बेहतर शिक्षा दें, ताकि उनकी नींव कमजोर ना रहे। बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान दें।