पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांवों में 100 घंटे श्रमदान का दिलाया संकल्प

गांवों में 100 घंटे श्रमदान का दिलाया संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनौली| स्वच्छता समर इंटरशिप कार्यक्र‎म के तहत प्र‎देश को स्वच्छ रखने के लिए नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। नेहरू युवा केंद्र के राज्य निदेशक साहब सिंह ने बताया कि प्र‎देश में नेहरू युवा केंद्र की इकाईयों की ओर से स्वच्छता के प्र‎ति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्र‎म के तहत 1 मई से 31 जुलाई तक युवाओं को 100 घंटे श्रमदान करने का संकल्प दिलवाया जा रहा है। वे शुक्रवार को जिले के सक्रि‎य युवा मंडलों के युवाओं, स्वयं सेवको को संबोधित कर रहे थे।

खबरें और भी हैं...