सनौली| बीईओ खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार ने स्कूल संचालकों को हिदायत देते हुए कही कि विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के प्रति कोई किसी तरह की लापरवाही न बरते। जो भी जिम्मेदारी उन्हें मिलती है उसे समय पर पूरा किया जाए। बीईओ रमेश कुमार ने कहा कि सभी स्कूलों के बच्चों का आधार कार्ड होना बहुत जरूरी है, आधार कार्ड को बैंक से लिंक करवाएं। ताकि विभाग की तरफ से बच्चों को मिलने वाली योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। साथ ही एससी, बीसी का डाटा पूरा करें।