पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 12वीं की परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाले छात्रों को किया सम्मानित

12वीं की परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाले छात्रों को किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनौली ़ आरोही मॉडल स्कूल छाजपुर में 12वीं में मेरिट में आने वाली छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित करते प्रिंसिपल हेमलता बालियान व स्टाफ।

सनौली| हरियाणा बोर्ड में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आने के बाद से बच्चो में खुशी का माहौल है। गांव छाजपुर स्थित आरोही मॉडल स्कूल के 12वीं कक्षा के 30 विद्यार्थियों ने मेरिट ‎में स्थान बनाया। जबकि, 84 बच्चे पास हुए। स्कूल प्रि‎ंसिपल हेमलता बालियान, डॉ. हितेशचंद शर्मा ने मेरिट में स्थान पाने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। गांव जलालपुर प्रथम में स्थित नव ज्योति मॉडल जलालपुर ‎प्रथम के 7 बच्चों को मेरिट में जगह मिली। इन्हें स्कूल संचालक राजेश कुमार व प्रिंसिपल रेखा शर्मा ने बधाई दी। वहीं, गोयला रोड स्थित बीआरएम सीसे. स्कूल का परिणाम शानदार 98 प्र‎तिशत रहा। स्कूल के 10 छात्रों ने मेरिट 61 ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की। स्कूल संचालक रामपाल रावल, विजय पाल व स्कूल प्रिंसिपल अजीत, दिनेश भारद्वाज ने आंचल सहित अन्य छात्रों को बधाई दी। गांव सनौली खुर्द स्थित राजकीय सीसे. स्कूल में 12वीं कक्षा में 40 विद्यर्थियों में से 32 छात्र पास हुए।

खबरें और भी हैं...