बापौली| सनौली खुर्द गांव के अमर ज्योति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 12वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल प्रधानाचार्य भीमसिंह मलिक ने बताया कि उनके स्कूल के 37 विद्यार्थियों में 10 ने मेरिट प्राप्त की है। जबकि, 24 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। स्कूल संचालक एडवोकेट केपी गुप्ता व मुकेश त्यागी ने सभी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।