यमुना में पानी लाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे महंत सील गिरी महाराज को शनिवार को इनेलो पार्टी के समालखा शहरी अध्यक्ष लेखराज खट्टर ने सर्मथन का आश्वासन दिया। अनशन के पांचवें दिन यमुना सुधार समिति के लोगों के इनेलो के समालखा शहरी अध्यक्ष लेखराज खट्टर भी अनशन पर बैठे।
महंत सील गिरि महाराज ने बताया कि वे क्षेत्र में सुख शांति चाहते हैं। लेकिन यमुना के सूखने से वह दुखी हैं। यमुना सुधार समिति के प्रदेश अध्यक्ष एडोवोकेट रतन सिंह रावल ने गांव सनौली खुर्द यमुना पुल पर बताया कि समिति के सभी सदस्य धरने पर बैठे संतों का पूरा सहयोग करेंगे। रावल ने कहा कि यमुना के साथ लाखों लोगों की आस्था जुड़ी है। दस दिन पूर्व ही क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर जिला उपायुक्त को नदी में पानी लाने के लिए मांत्रपत्र सौंपा जा चुका है। अगर पानी नहीं आया तो 24 मई को मेले में लोग बिना पानी के नदी में स्नान कैसे करेगें।