पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पानी की मांग को लेकर यमुना में बनाई मानव शृंखला

पानी की मांग को लेकर यमुना में बनाई मानव शृंखला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनौली| यमुना में पानी की मांग को लेकर पिछले छह दिनों से संत सील गिरि महाराज अनशन कर रहे हैं। उन्होंने प्रण किया है कि जब तक यमुना में पानी नहीं आ जाता वह अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। उनके अनशन को क्षेत्र के कई संगठन व पार्टियां समर्थन दे रहीं हैं। कई अखाड़ों के साधु संत भी उन्हें अपना समर्थन देने पहुंच रहे हैं। रविवार को यमुना सुधार समिति, गंगा स्वच्छता यूपी, मल्लाह समिति यूपी एवं यमुना सुधार समिति हरियाणा के सदस्यों ने यमुना पुल सनौली पुलिस नाका बाॅर्डर पर रोड जाम कर सरकार व प्र‎शासन के खिलाफ रोष‎ प्र‎‎‎दर्शन किया। इस दौरान लोगों ने यमुना में मानव शृंखला बनाकर पानी की मांग की। इस दौरान लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी अगर जल्द ही यमुना में पानी का जलस्तर नहीं बढ़ाया जाता तो पिछले वर्ष की तरह यमुना नदी में पानी छोड़ने की मांग को लेकर महापंचायत करेंगे। इस अवसर पर पूर्व सरपंच विजयपाल, पूर्व सरपंच नर सिंह रावल, सरपंच ससुर विजयपाल रावल, राजकुमार, नरेश, सुभाष, राजपाल, रमेश व अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...