पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरपंच और पंच बेटियों की शिक्षा पर जोर दें : बीडीपीओ

सरपंच और पंच बेटियों की शिक्षा पर जोर दें : बीडीपीओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनौली| बीडीपीओ कार्यालय सनौली खुर्द में हरियाणा ग्र‎ामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी की ओर से सोमवार को ब्लॉक की महिला पंच एवं सरपंचों को एक दिवसीय महिला सशक्तीकरण पर प्र‎शिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक के 120 महिला पंच एवं सरपंच महिलाओं को महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए मास्टर ट्रेनर रविकांत, नरेश कुमार ने बीडीपीओ अशोक छिक्कारा की अध्यक्षता में प्र‎शिक्षण दिया गया। बीडीपीओ ने कहा कि पढ़ी लिखी पंचायतों की पंच एवं सरपंच महिलाएं चुनी गई हैं ताकि वे गांव में विकास कार्यों में तेजी लाएं। इसके लिए महिला प्र‎तिनिधि गांव में लड़कियों को बेहतर तरीके से उच्च शिक्षा दिलाने के लिए आगे आएं। इस दौरान चरणजीत, विकास बांगड़, एसईपीओ रामरतन, ग्र‎ाम सचिव सुरेश, विरेंद्र, जयभगवान, रामकिसन, सरपंच प्रि‎यंका शर्मा सनौली खुर्द, सरपंच निशि सनौली कलां, सरपंच ऊषा तमसाबाद, सरपंच अंजू झामबा, सरपंच नसीमा नवादा, सरपंच रीना देवी नन्हेड़ा मौजूद रहीं।

खबरें और भी हैं...