सनौली | खंड शिक्षा कार्यालय के सभागार में सोमवार को बीईओ रमेश कुमार ने स्कूल मुखियाओं की मीटिंग ली। मीटिंग में हिदायत दी कि विभाग की से चलाई जा रही सक्षम जैसी योजनाओं के प्रति कोई किसी तरह की लापरवाही न बरतंे। जो भी जिम्मेदारी उन्हें मिलती है उसे समय पर पूरा किया जाए।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ने एक कक्षा में पास होकर दूसरी कक्षा मे जाने वाले बच्चों की स्किल का आंकलन कर उसमें सुधार की योजना बनाई है। विभाग में स्किल पास बुक केचअप जैसे कार्यक्रम शुरू किए हुए हैं। सभी स्कूल इंचार्ज अपने-अपने स्कूलों का यूडाईस फार्म जल्द से जल्द भरे और स्कूल का पूरा ब्योरा दें। इस अवसर पर सुखजिन्द्र कौर, ज्ञानीराम कौशिक, संजय कुमार, कुलबीर, रमेश कुमार, नरेंद्र, रमेश कुमार, राजपाल, सुरेंद्र, अजीत, रामनिवास मौजूद रहे।