पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • प्रोजेक्टर से व्यक्तित्व विकास के सूत्र और जीवन जीने की कला बताई गई

प्रोजेक्टर से व्यक्तित्व विकास के सूत्र और जीवन जीने की कला बताई गई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुर|ग्राम मोहारा में अखिल विश्व गायत्री परिवार ने युवा जागरण शिविर लगाया। चंपेश्वर साहू, दिलीप निर्मलकर, रोहित साहू, देवेन्द्र साहू, गोपाल साहू, रेखराम ने प्रोजेक्टर से युवाओं को व्यक्तित्व विकास के सूत्र, जीवन लक्ष्य का निर्धारण, सफलता के सूत्र, जीवन जीने की कला, स्वस्थ्य रहने के सरल उपाय, बुद्धि बढ़ाने के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी। योगाचार्य देवसंस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार नेमीचंद साहू ने सरल आसन व प्राणायाम योग कराकर योग का महत्व बताया। मुख्य अतिथि जनपद सदस्य रूखमति हरिकृष्ण गंजीर थी। अध्यक्षता उपसरपंच घनाराम साहू ने की। विशेष अतिथि राजकुमारी गंजीर थी। शिविर में ब्लाक समन्वयक बी.एस. अठनागर, सरपंच बोधराय हिरवानी, सुखीत नायक, डाॅ. हरिकृष्ण गंजीर, आर.एस. गंजीर, डाॅ. पवन गंजीर, डी.एल. गंजीर, द्वारिका साहू, सालिक साहू, बहुर साहू, बालाराम, अजीत कुमार, दीपक साहू, कन्हैया साहू, पंचु निर्मलकर, चिंता साहू, जोहनी बाई, उषा गंजीर, सरस्वती बाई, कीर्तन साहू सहित ग्राम मोहारा, जेवरतला, सनौद, अरमरीकला, हसदा, डोटोपार, भिरई, मुड़पार से लगभग 150 बच्चे उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...