पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सनौर के लोग बोले जरुरतमंदों को नहीं मिल रहा सरकारी राशन, अयोग्य उठा रहे लाभ

सनौर के लोग बोले-जरुरतमंदों को नहीं मिल रहा सरकारी राशन, अयोग्य उठा रहे लाभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आटा-दाल स्कीम का फायदा जरुरतमंदों को नहीं मिल रहा, बल्कि जो इस राशन कार्ड के अयोग्य हैं वो लोग स्कीम का पूर्ण लाभ ले रहे हैं। अकाली सरकार के समय में बनाए गए कार्ड धारकों का कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही लिस्ट से नाम काट दिया। सनौर के कुलवंत सिंह, जसपाल सिंह, करनैल सिंह, जसवीर कौर ने बताया कि राशन डिपो से गेहूं न मिलने के कारण परिवारों को अब आढ़तियों से महंगे रेट पर गेहूं खरीदनी पड़ रही है। कांग्रेस सरकार ने सर्वे करवाकर 800 से ज्यादा लोगों के राशन कार्ड रद्द कर दिए हैं।

खालसा कॉलोनी के इकबाल सिंह ने बताया कि उनके परिवार की गरीब हालत है, माता-पिता भी साथ ही रहते हैं। लेकिन अकाली सरकार के समय में बने राशन कार्ड से नाम काट दिया गया है, इस वजह से हालत बहुत तंग हो गई है।

जसवंत सिंह ने बताया उन्हें तो राशन कार्ड से गेहूं मिल रहा है, लेकिन माता-पिता का राशन कार्ड से नाम काट दिए जाने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

जिनके नीले कार्ड अकाली सरकार में बने, उन्हें कांग्रेस सरकार कर रही रद्द

डीओ बोले- पीड़ित आकर मिले समस्या हल करेंगे

एएफएसओ जीवन कुमार ने कहा कि अगर किसी को कोई दिक्कत आ रही है तो वह उन्हें मिलकर अपनी समस्या हल करवा सकते हैं। क्योंकि अगर कोई कारण मिला होगा तभी राशन कार्ड से नाम कटे होंगे, बेवजह किसी को तंग नहीं किया गया।

खबरें और भी हैं...