भारतीय किसान मंच ने अारपी पांडव को दिया मांगपत्र
सनौर| भारतीय किसान मंच के प्रधान बूटा सिंह शादीपुर की अगुवाई में किसान जत्थेबंदियों ने बिजली निगम के डायरेक्टर प्रबंध आरपी पांडव से मिले और उन्हें मांगपत्र दिया। बूटा सिंह शादीपुर ने बताया कि पंजाब में अकाली भाजपा की सरकार के समय 2:30 से 5 एकड़ वाले छोटे किसान को जो बिजली के कनेक्शन दिए गए थे वह तुरंत लागू किए जाएं क्योंकि पंजाब में कांग्रेस की सरकार आने के बाद इन कनेक्शन पर रोक लगा दी गई थी। शादीपुर ने बताया कि किसानों की हालत पहले ही बहुत बुरी है इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार किसानों की मुश्किलों को दूर करें अगर सरकार की ओर से उनकी मांगों को अनदेखा किया गया तो आने वाले समय में संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ राम सिंह रंधावा, दर्शन सिंह, करनैल सिंह, चरणजीत सिंह, सुखदेव सिंह किरणदीप कौर के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।