टेलीफोन कंपनी के खोदे गड्ढे में गिरा सांड, दम घुटने से मौत
चौरा रोड फिरनी के पास निजी कंपनी टेलीफोन की तार डालने का काम कर रही है। काम पिछले कई महीनों से चल रहा है। इसके लिए यहां पर गड्ढे खाेदे गए हैं। इतना ही नहीं यहां कोई बैरियर या निशान नहीं लगाया था। लापरवाही के चलते एक सांड की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम 6:00 बजे बस स्टैंड के पास दो सांड आपस में भिड़। उन्होंने काफी देर तक उथल-पुथल मचा रखी थी। लड़ते-लड़ते सांड गड्ढे में गिर गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। जेसीबी की मदद से सांड को बाहर निकाला गया। जनहित समिति के प्रधान अमित भनोट ने टीम के साथ सांड को बाहर निकलवाया।