जत्थेबंदी इंप्लाइज फेडरेशन (पहलवान ग्रुप) की जरनल कौंसिल की कनवेंशन सर्कल पटियाला प्रधान कुलवंत सिंह नाभा की देखरेख में हुई। कनवेंशन में राज्य प्रधान हरमेश सिंह धीमान, बीएस सेखो पैट्रन, बलविन्दर सिंह पसियाणा, चरनजीत सिंह समाना, रमनदीप सिंह और रणधीर सिंह नलीना शामिल हुए। यहां राजिंदर ठाकुर को इंप्लाइज फेडरेशन (पहलवान ग्रुप) का सूबा मित्र प्रधान बनाया गया। प्रधान हरमेश ने उनको नियुक्ति पत्र सौंपा।
यहां कुलवंत सिंह, ब्रिज मोहन, परमजीत सिंह, राजिंदर ठाकुर, जगदीश सिंह, राजिंदर सिंह ने विचार रखे। भूपिन्दर सिंह, सतपाल मेहता प्रधान, गुरविन्दर सिंह प्रधान, राज कुमार प्रधान समाना, कमलजीत सिंह नाभा और हरबंस सिंह, ईश्वर चंद सचिव ने कहा कि जत्थेबंदी को और मजबूत किया जाए।