पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वन ट्री हिल्स: अफसरों की अनदेखी से रोज हो रही है पानी की बर्बादी, नहीं हो रहा सुधार कार्य

वन ट्री हिल्स: अफसरों की अनदेखी से रोज हो रही है पानी की बर्बादी, नहीं हो रहा सुधार कार्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वन ट्री हिल्स |संतनगर रिपोर्टर

एक ओर जहां संतनगर की कॉलोनियों में लोगों को पानी न मिलने और कम दबाव से सप्लाई की समस्या बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर पाइप लाइनों में लीकेज के कारण पानी की बर्बादी हो रही है। बर्बादी भी कहीं दूर नहीं बल्कि ओवरहेड टैंक के ठीक पास में हो रही है। यहां 3 स्थानों पर पानी बहता देखा जा सकता है। इधर जिम्मेदार भी पानी बचाने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। यहां लंबे समय से इसकी अनदेखी की जा रही है। जिसके चलते पूरे जोन में पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है।

ज्वाइंट में लीकेज... लगातार होती है पानी की बर्बादी

बड़ी लाइन में जगह-जगह लीकेज से एक किमी तक बहता है पीने का पानी, बेखबर अफसर सुधार के लिए दे रहे हैं आश्वासन, डेढ़ माह पुरानी है समस्या फिर भी नहीं दिया जा रहा है ध्यान

लाइन में जगह-जगह लगाए जा रहे हंै पाइप, बहता पानी वन ट्री हिल्स मेन रोड पर हो रहा जमा

ओवरहेड टैंक से निकली बड़ी लाइन में जगह-जगह ज्वाइंट पर भी लीकेज हो चुके हैं। लाइन के रास्ते पानी सप्लाई किया जाता है उसमें लोगों द्वारा होल करके पाइप डाले जाते हैं, जिससे दिनभर पानी लीकेज होता है। मेन लाइन ऊंचाई पर होने से लीकेज की स्थिति में पानी भी तेज बहाव से बहता रहता है। यहां बीते डेढ़ महीने से इसी तरह के हालात बने हुए हैं।

निकलना हो रहा है मुश्किल

टेकरी पर बने ओवरहेड टैंक के आसपास से लीकेज हो रहा पानी वन ट्री हिल्स इलाके में ही सड़क पर आकर जमा हो रहा है। इलाके में रहने वालों को आवाजाही में भी दिक्कतें हो रही हैं। पानी की बर्बादी रोकने अफसर भी लापरवाही कर रहे हैं। - राजू सेन, रहवासी

मेन लाइन में होल... वन ट्री हिल्स टेकरी पर बने ओवरहेड टैंक से जिन मेन लाइन के रास्ते में पानी सप्लाई किया जाता है उसमें लोगों द्वारा होल करके पाइप डाले जाते हैं, जिससे दिनभर पानी लीकेज होता है। मेन लाइन ऊंचाई पर होने से लीकेज की स्थिति में पानी भी तेज बहाव से बहता रहता है।

नहीं सुनते निगम के अधिकारी

पानी की बर्बादी के संबंध में कई बार अफसरों को बता चुके हैं। लेकिन वे सुनते ही नहीं है। सड़क पर जमा हो रहे पानी के कारण कॉलोनी के रहवासियों को आवाजाही में भी दिक्कतें होती हैं। जिम्मेदार लंबे समय से बेपरवाह बने हुए हैं। - पुरूषोत्तम लालवानी, रहवासी

सीधी बात

अम्रितेश दुबे,

एई जोन एक, संत हिरदाराम नगर

वन ट्री हिल्स क्षेत्र में लाइनों से पानी की बर्बादी हो रही है?

ऐसी कोई शिकायत तो नहीं मिली है, हम दिखवा लेते हैं।

लोगों ने यहां ओवरहेड टैंक के ठीक पास बड़ी लाइन में होल करके पाइप डाल रखे हैं क्या इसकी जानकारी है?

ये मेरी जानकारी में नहीं आया है।

पानी की बर्बादी यहां की स्थाई समस्या है, इसे रोका क्यों नहीं जा रहा?

हम जल्द ही लाइन के लीकेज में सुधार कराएंगे।

कई इलाकों में पानी को लेकर रहवासी परेशान हो रहे हैं?

जहां कहीं भी पानी सप्लाई में दिक्कतें हैं वहां टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है।

लीकेज की समस्या जोन के अन्य इलाकों में भी बनी हुई है?

पानी सप्लाई के साथ अमला लीकेज सुधार के लिए भी जुटा हुआ है। सुधार कार्य लगातार जारी है।

खबरें और भी हैं...