पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर से मोबाइल चोरी करने पर बालक को पकड़ा, रिपोर्ट नहीं आने पर शाम को छोड़ा

घर से मोबाइल चोरी करने पर बालक को पकड़ा, रिपोर्ट नहीं आने पर शाम को छोड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | मीणा पाड़ा बस्ती के एक मकान से मोबाइल चोरी के आरोप में शनिवार को क्षेत्रवासियों ने 14 वर्षीय किशोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। यह बच्चा एक केयर होम में रहता है।

सेंती क्षेत्र स्थित इस केयर होम संस्था ने रेलवे काॅलोनी व मीणा पाड़ा के पास एक स्कूल में ग्रीष्मकालीन शिविर में अपने कुछ बच्चों को डांस व वाद्य यंत्र सीखने के लिए भेज रखा है। आरोप है कि उनमें से एक बालक शुक्रवार सुबह एक मकान में घुस गया और करीब पांच हजार रुपए का मोबाइल व चार सौ पांच सौ रुपए चुरा लिए। मोबाइल ले जाकर हॉस्टल में रख दिया। शनिवार सुबह फिर वही लड़का उसी मकान में पहुंचा तो लोगों ने संदेह के आधार पर उसे पकड़ने का प्रयास किया। उसने मुंह पर रुमाल बांध रखा था। बालक लोगों को गच्चा देकर आस-पास के खेतों में दौड़ाता रहा। बाद में उसे खमेसरा नगर के पास पकड़ा गया। पूछताछ में उसने मोबाइल चोरी कबूल की। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बालक को डिटेन किया। शाम तक किसी पक्ष द्वारा रिपोर्ट नहीं देने से उसे छोड़ दिया गया।

वारदात

सांवलियाजी के रथ निर्माण के लिए 11 भेंट की किलो चांदी और प्रसाद पैकिंग की मशीन

भास्कर संवाददाता | सांवलियाजी

भगवान सांवलियाजी के निर्माणाधीन चांदी की पिछवाई व रथ निर्माण में सहयोग के लिए मूल ताणा हाल बड़ौदा निवासी एक परिवार ने भगवान सांवलियाजी को 11 किलो चांदी भेंट की।

वहीं माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा प्रसाद पैकिंग करने मशीन भेंट की गई। 11 किलो चांदी भेंट करने वाले मांगीलाल, भावेश कुमार, भगवतीलाल, राजकुमार, रमेशचन्द्र, श्यामलाल सोगरा परिवार मूलत: ताणा निवासी है। इसके साथ ही माहेश्वरी युवा संगठन बड़ौदा के अध्यक्ष राजेश बहेड़िया, उपाध्यक्ष दिनेश काबरा, मंत्री निर्मल सोमानी, शरद जागेटिया, शैलेष लढ्ढा, भावेश सोगरा आदि ने मंदिर मंडल के बालभोग प्रसाद काउंटर पर प्रसाद पैकिंग के लिए मशीन भेंट कर शुभारम्भ किया। मंदिर मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, सदस्य मदन व्यास, भैरूलाल सोनी, मनोहर जैन आदि ने श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।

दान

खबरें और भी हैं...