पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चित्तौड़ के मदर मिल्क बैंक ने 10 हजार यूनिट दूध अब तक दिया दूसरे जिलों को, देश में पहला नंबर

चित्तौड़ के मदर मिल्क बैंक ने 10 हजार यूनिट दूध अब तक दिया दूसरे जिलों को, देश में पहला नंबर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

श्रीसांवलियाजी राजकीय सामान्य परिसर में महिला एवं बाल अस्पताल में संचालित मदर मिल्क देश का सर्वश्रेष्ठ मदर मिल्क बैंक बन गया है। कारण यहां के मदर मिल्क बैंक से 10 हजार यूनिट दूध अन्य जिलों को दिया गया है। यह बात चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के राज्य स्तरीय सलाहकार योग गुरु देवेंद्र अग्रवाल ने मदर मिल्क बैंक का सोमवार को निरीक्षण के दौरान बताई।

योग गुरु अग्रवाल ने बताया कि हाल में चित्तौड़ के मदर मिल्क को प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ मदर मिल्क का खिताब मिला था। इसी कड़ी में अगला कदम बढ़ाते हुए अब देश के सर्वश्रेष्ठ मदर मिल्क बन गया है। उन्होंने मदर मिल्क बैंक के प्रोसेस को देखने के साथ ही दूध डोनेट करने आई माताओं से चर्चा की। इस मौके पर पीएमओ डॉ. मधुप बक्षी भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...