भास्कर संवाददाता | सांवलियाजी
घोड़ाखेड़ा गांव के खेड़ी का भैरुनाथ मंदिर का भंडार मंगलवार को मंदिर प्रबंध एवं विकास समिति के अध्यक्ष किशनलाल जाट की उपस्थिति में खोला गया।
श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों के सानिध्य में भंडार राशि की गणना की गई, जिसमें 91 हजार 213 रुपए की भेंट राशि निकली। पुजारी माधवलाल गाडरी ने मंदिर में स्थापित प्रतिमाओं का विशेष श्रंगार करवा कर सेवा पूजा की। इस अवसर पर सरपंच शंकरलाल पाटीदार, प्रबंध समिति के सचिव मोतीलाल जाट, कोषाध्यक्ष भैरूलाल मेघवाल, सहसचिव मांगीलाल कुलमी, खेमराज कुलमी, नारायण जाट, रमेश बारेठ, भैरूलाल जाट, भगवान गिरी, किशन जाट, देवीलाल जाट व शंकरलाल आदि मौजूद थे।