सांवलियाजी | कुरेठा के नारायणलाल ढोली ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पारिवारिक जमीन के खातों में अपने ही परिवार के तहसीलदार द्वारा हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। नारायणलाल ने मुख्यमंत्री से जांच कर कार्रवाई की मांग की। पत्र में बताया गया कि हमीरगढ़ में नियुक्त तहसीलदार सुंदरलाल और बंशीलाल, मांगीलाल व रघुनाथ आदि एक ही वंश के होकर कुरेठा में पुश्तैनी कृषि भूमि है जो पूर्वजों के समय से शामलाती खातेदारी होकर रिकार्ड में दर्ज है। सुंदरलाल ने अपने तहसीलदार पद का लाभ उठाते हुए हम अन्य भाइयों के हिस्से की रजिस्टर्ड बख्शीश के बाद नामांतरण हुई जमीन पर रिसीवरी कायम करवा दी व बख्शीश निरस्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। रदाईखेड़ा स्थित जो कृषि भूमि हमारे हक की थी वह भी अपने परिजनों के नाम करवा दी।