पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामाजिक रूप से संगठित होने पर जोर

सामाजिक रूप से संगठित होने पर जोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सपोटरा| उपखंड मुख्यालय की बैरवा धर्मशाला में रिटायर्ड डीएसपी रामधन बैरवा की अध्यक्षता तथा गंगापुर सिटी ट्रक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष मानसिंह मीणा व पूर्व आईएएस पी.आर. मीणा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। जिसमें भारत र| बाबा साहेब डॉ.भीमराम अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि पी.आर.मीणा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए एससी-एसटी के लोगों को एकजुट होकर उनके मार्ग पर चलने पर बल दिया गया। डॉ. जयपाल मीणा ने लोगों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने, मानसिंह मीणा व पूर्व विधायक सुरेश मीणा ने बाबा साहेब अंबेडकर को दलित वर्ग का मसीहा बताते हुऐ उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान डॉ. पूरणमल, बैरवा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामधन बैरवा, किसान संघ के जिलाध्यक्ष मोहरसिंह मीणा, अंबेडकर युवा संगठन के अध्यक्ष रामराज बैरवा आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...