गुमाणो माता मेले में पहली बार सीसीटीवी से निगरानी
करणपुर। चुम्बकीय शक्ति के नाम से प्रसिद्ध करणपुर बाली गुमाणो माता का तीन दिवसीय मेला 20 अप्रैल से शुरू होगा। इसके लिए सोमवार को उप तहसील कार्यालय में मेला मजिस्ट्रेट व सपोटरा तहसीलदार बुद्धी प्रकाश मीना और करणपुर सरपंच मुरारी मीना की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियो को जिम्मेदारियां सौंपी गई। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा व आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए ग्राम पंचायत की ओर से पहली बार मेले मे सीटीसीवी कैमरे लगाए जाएंगे तथा देवी मंदिर से बस स्टैंड तक रोशनी, सफाई और पानी के लिए प्याऊ लगवाने की व्यवस्था ग्राम पंचायत करेगी। मेले के दौरान 24 घंटे चिकित्सा व्यवस्था रहने के साथ श्रद्धालुओं को ठहरने व रोडवेज की अतिरिक्त बसे लगवाने, पानी की टंकियों में विलिंचिग पाउडर डलवाने आदि की व्यवस्था की जाएगी। मेला कंटोल रूम नायव तहसीलदार कार्यालय में रहेगा। सरपंच मुरारी मीना, थानाधिकारी हरीसिंह मीना, मंदिर के गोठिया राधेश्याम नावता, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि रूपचंद मित्तल, कम्पाउडर गोपाल गुप्ता, रामलखन मीना, विजय कुमार शर्मा, विद्युतकर्मी ऋषी मीना व पंप चालक छोटे लाल मीना आदि मौजूद थे।