पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शॉर्ट सर्किट से छप्पर में आग, छह और घर भी चपेट में आए

शॉर्ट सर्किट से छप्पर में आग, छह और घर भी चपेट में आए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सपोटरा ग्रामीण. भडंगपुरा में आग पर काबू पाते ग्रामीण।

तेज हवाओं से लपटें विकराल, हजारों का नुकसान

भास्कर न्यूज | सपोटरा

ग्राम पंचायत भरतून के गांव भडंगपुरा में सोमवार शाम को बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक छप्परपोश घर में आग लग गई। इसकी लपटाें ने पड़ौस के 6 घरों भी चपेट में ले लिया। आग से हजारों का सामान जलकर राख हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार शाम 5 बजे बिजली के शार्ट सर्किट से हजारी सांई के छप्परपोश घर में आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया और इसकी लपटों से पड़ोसी ईदा सांई, इरफान खां, हनीफ खां, इनाम खां, नवीया व हफीज के छप्परों में भी आग लग गई। आग से सात परिवारों का घरेलू सामान अनाज,ओढ़ने-पहनने के कपड़े, पंखे,चारपाई आदि राख हो गया। लपटे उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आसपास के नलकूपों से पानी डालकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इधर,पटवारी हल्का दिलीप अग्रवाल ने नुकसान का जायजा लिया गया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों का आर्थिक सहायता मुहैया कराने की प्रशासन से मांग की गई।

खबरें और भी हैं...