पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाडौती में दुकान का ताला तोड़ा, हजारों का सामान पार

हाडौती में दुकान का ताला तोड़ा, हजारों का सामान पार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीरोता| गांव हाडौती में एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर बदमाश हजारों का सामान निकाल ले गए।

शिवराज उर्फ सरूफ योगी ने बताया कि मंगलवार रात्रि 1 बजे के चोर बिजली कटौती के चलते उसकी दुकान के शटर को सबल से ऊंचा कर कम्प्यूटर, इन्वर्टर, बैट्री व मोबाइलों को चुराकर ले गए। चोरी की जानकारी उसको आसपास के लोगों ने दी। इस पर वह दुकान पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रात 2 बजे चौकी प्रभारी ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। चोर पचास हजार रुपए का सामान निकाल ले गए। मामले में सपोटरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

जीरोता. हाडौती में मंगलवार रात चोरी के बाद दुकान में बिखरा सामान।

खबरें और भी हैं...