पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अकबरपुर व टोडूपुरा में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्‌घाटन

अकबरपुर व टोडूपुरा में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्‌घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमहावीरजी/ हिंडौन ग्रामीण |समीप की ग्राम पंचायत अकबरपुर में शनिवार को पवार क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजपाल बंशीवाल ने फीता काटकर व बल्ले से शॉट खेलकर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि खिलाड़ी खेल में आपसी मतभेद में द्वेष की भावना नहीं रखें । टीम कप्तान सतबीर गुर्जर व व्यवस्थापक राजवीर बाबा ने बताया कि प्रतियोगिता में फाइनल विजेता टीम को 11,000 रुपए व उपविजेता टीम को 51 सौ रुपए नगद पुरस्कार व शील्ड प्रदान की जाएगी। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य राजेश गुर्जर, श्याम सिंह, विजेंदर पटेल, देशराज, कप्तान, राकेश, समंदर फौजी सहित गांव के दर्जनों लोग उपस्थित थे।

हिंडौन ग्रामीण|टोडूपुरा में जय नसीर क्रिकेट क्लब की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता शुरु हुई। जिसका उद्घाटन सरपंच कमल सिंह मीना ने किया। टीम के कप्तान अवनेश ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1100 व उपविजेता को 501 रुपए व शील्ड प्रदान की जाएगी।

सपोटरा ग्रामीण |ग्राम पंचायत बड़ौदा गजराज पाल के गांव अडूदा में एसीसी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार से जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन करते हुए चैतन्य ब्रह्मचारी गोविंद दास महाराज व पूर्व सरपंच गजेंद्र सिंह जादौन ने खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने के साथ राष्ट्र स्तर पर अपनी पहचान बनाने पर जोर दिया। संयोजक कैलाशचंद गुप्ता व कप्तान अंग्रेज बना ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 21 टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 8100 रुपए तथा उपविजेता टीम को 4100 रुपए व स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया जाएगा । इस दौरान शब्बीर,सोनू सिंह,मनोज,विष्णुप्रताप,रमाकांत,मनराज,प्रदीप,भानुप्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...