पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम विकास अधिकारी तीन दिन के सामूहिक अवकाश पर

ग्राम विकास अधिकारी तीन दिन के सामूहिक अवकाश पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सपोटरा| राजस्थान ग्राम सेवक संघ शाखा सपोटरा के अध्यक्ष अमृतलाल धोबी के नेतृत्व में ग्राम विकास अधिकारियों का एक शिष्टमंडल ने शनिवार को विकास अधिकारी अजीत सिंह सहरिया को तीन दिन के सामूहिक अवकाश पर जाने की सूचना से अवगत कराया गया। अध्यक्ष ने बताया कि राजस्थान पंचायतीराज सेवा परिषद के आह्वान पर ग्राम विकास अधिकारियों की लंबित मांगों के संबंध में राज्य सरकार के खिलाफ चल रहे आंदोलन के तहत पंचायत समिति की अधीनस्थ सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारी 21 से 23 मई तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

बिल जमा के बाद भी नहीं आ रहा पानी

मंडरायल| गर्मी के मौसम में पानी के लिए ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खाती मोहल्ला के भगवती गोयल,बृजकिशोर गुप्ता, किस्तूर चंद,बनवारी राठौर व हरिओम गोयल आदि ने बताया कि उनके नल किले वाली टंकी से आते हैं,लेकिन जलदाय कर्मियों की लापरवाही के कारण विगत 1 वर्ष से नलों में बिल्कुल भी पानी नहीं आ रहा है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि इस बारे में कई बार विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत करा दिया गया मगर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं...