पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस थानों में धूल फांक रहे वाहन

पुलिस थानों में धूल फांक रहे वाहन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारौली डांग |पुलिस विभाग की उदासीनता के चलते पुलिस थानों व चौकियों में लावारिश, चोरी, दुर्घटना या फिर अलग-अलग अपराधों में जब्त सैकड़ों वाहन उचित रखरखाव एवं नीलामी नहीं होने से कबाड़ में तब्दील हो रहे हैं।

सैकड़ों वाहन एक ही जगह पड़े है ऐसा कोई थाना नहीं, जहां वाहनों की भरमार ना हो। चौपहिया वाहन हो या फिर दुपहिया दोनों ही तरह के वाहन कानूनी लंबी प्रक्रिया के कारण खड़े-खड़े ही कबाड़ में तब्दील हो जाते हैं। बाद में ऐसे वाहनों को कोई नहीं लेना चाहता है।

थानों की स्थिति देखी जाए तो हर महीने यहां जब्त वाहनों की संख्या बढ़ती जाती है। बाइक जब्त होने पर उसकी अनुमानित कीमत 30 हजार रुपए और कार की कीमत 3 लाख रुपए मानी जाती है लेकिन जब तक उसका निस्तारण का नंबर आए तब तक कबाड़ हो चुके वाहनों को कबाड़ी भी खरीदने से इनकार कर देते हैं। जबकि थानों में जब्त वाहनों की कीमत लाखों रुपए में बताई जाती है।

हो सकती है राजस्व आय

पुलिस थानों में जब्त वाहनों का उचित रखरखाव होने के साथ ही समय पर अगर वाहनों को नीलाम कर दिया जाए, तो नीलामी के बाद वाहन सड़कों पर आते हैं, तो सरकार को रजिस्ट्रेशन, रोड टैक्स और नीलामी के जरिए बड़ा राजस्व मिल सकता है।

चार दीवारी नहीं

नीलामी की जाएगी

पुलिस थाने में जब्त वाहनों को न्यायालय के आदेश पर ही नीलामी की कार्यवाही की जाएगी। -बृजेन्द्र यादव, थाना प्रभारी, सपोटरा

खबरें और भी हैं...