पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डकैत हरिया गुर्जर गिरोह का एक बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा

डकैत हरिया गुर्जर गिरोह का एक बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करणपुर थानांतर्गत चिरमिल गांव निवासी रामप्रसाद माली व सुआ लाल माली की मारपीट के मामले मे नौ माह पहले फरार डकैत हरिया गुर्जर के एक साथी को पुलिस ने घेराबंदी कर सोमवार को दबोच लिया।

करणपुर थानाधिकारी हरिसिंह मीना ने बताया कि कूरतकी निवासी विजयसिंह गुर्जर को मुखबिर की सूचना पर राहिर मोड के पास दबोच लिया। इससे पुलिस पूछताछ कर रही है। उसे मंगलवार को न्यायालय मे पेश किया जाएगा। थानाधिकारी ने बताया डकैत हरिया व बैजनाथ तथा उसके साथियों के खिलाफ चिरमिल निवासी रामप्रसाद माली ने करणपुर पुलिस थाने पर 23 अगस्त 2017 को मामला दर्ज कराया था। इसमें कूरतकी निवासी विजयसिंह गुर्जर शामिल होना पाया गया। गौरतलब है कि डकैत हरिया तथा उसके साथियों के ठिकानों पर पुलिस ने निभेरा व राहिर के जंगलों में दबिश दी थी लेकिन डकैतों का कोई सुराग नहीं लगा।

नौ माह से थी तलाश, मुखबिर की सूचना पर राहिर मोड़ के पास घेराबंदी कर दबोचा

अपने साथी रामेश्वर गुर्जर की मौत का बदला लेने के लिए रामप्रसाद माली को किया था अधमरा

करणपुर. पुलिस गिरफ्त में डकैत हरिया गुर्जर गिरोह को बदमाश।

करणपुर थानांतर्गत चिरमिल गांव में 22 अगस्त 2017 को डकैत हरिया गुर्जर अपने हथियारबंद साथियों के साथ आया और अपने साथी रामेश्वर गुर्जर की मौत का पांच साल बाद बदला लेने के लिए चिरमिल गांव निवासी रामप्रसाद माली व सुआ लाल माली की बेरहमी से बंदूक की बटों से मारपीट कर छोड़ गए। डकैतों ने बंदूक की बटों से इतना पीटा कि डाक्टरों को रामप्रसाद माली का पैर काटना काटना पड़ा।

नाबालिग किशोरी को भगाकर ले जाने के मामले में गिरफ्तार

सपोटरा| गनाबालिग किशोरी को भगाकर ले जाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी उदयभान सिंह ने बताया कि 13 अप्रेल को ग्राम पंचायत हाड़ौती की किशोरी को अमृत उर्फ उमर खां निवासी चौहानवास (मलारना डूंगर) भगाकर ले गया। जिसे पूछताछ के दौरान पुलिस ने थाने से गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...