पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहले दिन ही संभागीय संदर्भ व्यक्ति नदारद, ट्रेनिंग में आए शिक्षक सोते बतियाते या ताश खेलते मिले

पहले दिन ही संभागीय संदर्भ व्यक्ति नदारद, ट्रेनिंग में आए शिक्षक सोते-बतियाते या ताश खेलते मिले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवनारायण छात्रावास में सर्व शिक्षा अभियान के तहत सोमवार को शुरू हुए प्रारंभिक शिक्षा के अध्यापकों के छह दिवसीय ग्रीष्मकालीन आवासीय प्रशिक्षण में पहले दिन ही अव्यवस्थाओं का आलम रहा। अव्यवस्थाओं पर पहले ही दिन बहानेबाजी कर जिम्मेदार अधिकारी कन्नी काटते दिखाई दिए। आवासीय प्रशिक्षण में सोमवार की दोपहर 3:57 बजे मीडिया टीम के पहुंचने पर चारों कक्षाओं में अधिकतर संभागीय संदर्भ व्यक्ति नदारद मिलने के साथ शिक्षक व शिक्षिकाएं प्रशिक्षण कक्षाओं में सोते अथवा बतियाते या ताश खेलते मिले। नाम नहीं छापने की शर्त पर संभागियों ने बताया कि सोमवार दोपहर बार-बार बिजली गुल होने तथा जनरेटर की व्यवस्था के बावजूद कूलरों को चालू नहीं करने के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। लेकिन अधिकारी प्रशिक्षण का पहला दिन होने तथा खाना विलंब से होने की बहानेबाजी करते रहे। जबकि डाइट द्वारा व्यवस्था देखने के लिए एक अधिकारी नियुक्त कर रखा है।

सपोटरा. देवनारायण छात्रावास में सोमवार को शुरू हुए प्रारंभिक शिक्षा के अध्यापकों का ग्रीष्मकालीन आवासीय प्रशिक्षण में पहले दिन ही अव्यवस्थाओं का आलम रहा। चारों कक्षाओं में अधिकतर संभागीय संदर्भ व्यक्ति नदारद मिलने के साथ शिक्षक सोते हुए, आपस में बतियाते व ताश खेलते मिले।

रोजना 52 हजार खर्च, फिर भी अव्यवस्था

सोमवार से 26 मई तक चलने वाले छह दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिक्षकों के आवासीय प्रशिक्षण में 4 विषय हिंदी, पर्यावरण, गणित,अंग्रेजी के 40-40 कुल 107 संभागी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनको डाइट करौली से 8 संदर्भ व्यक्ति प्रशिक्षण दे रहे हैं। इनको विभाग द्वारा रोजाना 800- 800 रुपए और प्रत्येक शिक्षक को 300-₹300 मानदेय देकर व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग द्वारा प्रतिदिन 52 हजार रुपए खर्च करने के बाद भी अधिकारी व्यवस्थाएं सुचारू नहीं कर पाए।

मीडिया टीम के आने से आपाधापी, 20 मिनट में शुरू कर दी ट्रेनिंग

मीडिया टीम के कैमरा चलाने के बाद अधिकारियों ने आपाधापी में कूलरों की व्यवस्था के साथ 20 मिनट में संभागियों को कक्षा में पहुंचाने के साथ केआरपी प्रशिक्षण देने लगे।

व्यवस्थाएं बनाने के साथ नजर रखेंगे

सपोटरा के शिक्षक प्रशिक्षण में एडीपीसी को भेजकर व्यवस्था बनाने के साथ रात्रिकालीन प्रशिक्षण पर नजर रखी जाएगी। देवेंद्र पाल तोमर, जिला परियोजना समन्वयक एवं जिला शिक्षा अधिकारी

खबरें और भी हैं...