सपोटरा. विधायक रमेशचंद मीणा चैयरमेन के आवास पर जनसुनवाई करते हुए।
भास्कर न्यूज | सपोटरा
उपनेता प्रतिपक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक रमेशचंद मीणा ने बुधवार को क्षेत्र का दौरा कर लोगों के अभाव अभियोग सुने तथा क्षेत्र में उत्पन्न समस्याओं व सरकारी कार्यालयों में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया। चैयरमेन राजश्री के आवास पर आयोजित जनसुनवाई में क्षेत्रीय विधायक रमेशचंद मीणा ने भाजपा की राज्य सरकार को हर मोर्च पर विफल बताते हुऐ द्वेषतापूर्ण कार्यवाही से क्षेत्र में विकास कार्य अवरूद्ध करने का आरोप जड़ा। उन्होने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नही छोड़ी जावेगी। इधर,ग्राम पंचायत बाजना के बैरवा बस्ती ढ़ाणी में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों की मांग पर हैंडपंप स्थापित करने,बगीदा के खोह गांव में नलकूप स्थापित करने की घोषणा की गई। तत्पश्चात बिजली,पानी,सड़क आदि समस्याओं को लेकर आये ग्रामीणों से शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम मीणा,जिला उपाध्यक्ष हुकमचंद मीणा,चैयरमेन सुरेश मीणा व सुरेशचंद गुर्जर आदि मौजूद थे।