सपोटरा| ग्राम पंचायत इनायती के गांव भूत्यापुरा में एक 65 वर्षीय महिला की एक आरोपी द्वारा मारपीट कर सोने की चेन छीनने का मामला पुलिस ने पर्चा बयान पर दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार छोटीबाई प|ी चिरंजी मीणा ने आरोप लगाया कि बुधवार की शाम करीब 6 बजे वह घर जा रही थी। इस दाैरान आरोपी मनोज मीणा ने रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की तथा चिल्लाने पर लोगों के आने पर आरोपी चेन छीनकर भाग गया।