सपोटरा | पंचायत समिति के संविदा कार्मिकों का सामूहिक अवकाश व कार्य बहिष्कार शुक्रवार को 18 वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को संघ के जिलाध्यक्ष शिवराम मीणा ने पंचायत समिति प्रांगण में संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में मनरेगा कार्मिक 6 सूत्रीय मांगों को लेकर 30 अप्रेल से सामूहिक अवकाश पर चल रहे हैं तथा सरकार द्वारा उनकी मांगे नहीं मानने तक आंदोलन जारी रखेंगे।
ब्लॉक अध्यक्ष अमृत लाल मीणा ने बताया कि एलड़ीसी भर्ती 2013 को पूर्ण करने,एसएसआर भर्ती शुरू करने तथा मनरेगा कार्मिकों का समायोजन करने आदि के लिए आंदोलन जारी है। इस दौरान मंत्रालयिक कार्मिक संघ के जिलाध्यक्ष आशाराम मीणा ने पंचायत राज के संविदा कार्मिकों के पक्ष में समर्थन देते हुए आंदोलन में शरीक होने की घोषणा की गई। तत्पश्चात उपजिला कलेक्टर राजपाल सिंह यादव को ज्ञापन सौंपकर कैडर रिव्यू सहित अन्य मांगों का ज्ञापन देकर आंदोलन में शरीक होने की जानकारी से अवगत कराया गया। इस दौरान विजय सिंह जाट, रूपेंद्र सिंह,हनुमान सिंह, सत्यभान सिंह,मनोज शर्मा, हुकमचंद मीणा, जीतेन्द्र शर्मा, मिथलेश गुर्जर, रघुवीर सिंह आदि उपस्थित थे।