पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हिंडौन की अनीता जाटव को मिली महिला कांग्रेस के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

हिंडौन की अनीता जाटव को मिली महिला कांग्रेस के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौन सिटी| शहर के बयाना मार्ग स्थित आदर्श विद्या मंदिर के पास की निवासी अनीता जाटव को महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने संगठन में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी हैं। पूर्व में अनीता जाटव महिला कांग्रेस की जिला महासचिव पद पर संगठन के लिए कार्य कर रही थीं। रेहाना रियाज चिश्ती ने अनीता जाटव की पार्टी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा, सक्रियता और नेतृत्व को देखते हुए महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान किए जाने की अपेक्षा की गई है। अनीता जाटव सहित महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव, पूर्व सांसद खिलाडी लाल बैरवा, सपोटरा विधायक एवं प्रतिपक्ष उपनेता रमेश मीना सहित अन्य नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

संगठन के लिए पूरी निष्ठा से करूंगी कार्य

महिला कांग्रेस के जिला महासचिव पद से प्रदेश सचिव मनोनीत की गई अनीता जाटव का कहना रहा कि उनके लिए संगठन ही सर्वोपरी हैं और वे संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि संगठन मजबूत होगा तभी पार्टी मजबूत होगी। अनीता जाटव ने संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा दिलाते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया है।

खबरें और भी हैं...