पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • डूमाडा में पैंथर ने बनाया दो बकरियों को निवाला

डूमाडा में पैंथर ने बनाया दो बकरियों को निवाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूमाडा में पैंथर ने बीती रात बाड़े में बंधी बकरियों पर हमला कर 2 मवेशियों को अपना निवाला बना लिया। मवेशियों की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचा। पैंथर ने उस पर भी हमला किया और जंगल की तरफ भाग गया। वन विभाग की टीम ने शनिवार को डूमाडा पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया, लेकिन कहीं पर भी जंगली जानवर के पगमार्क नहीं मिलने से वन विभाग जानवर की पुष्टि नहीं कर सका।

शुक्रवार रात्रि करीब 1:30 बजे डूमाडा गांव की सरहद पर पंचायत भवन के निकट स्थित प्रभु पुत्र हरदेव रावत के बाड़े में पैंथर घुस आया। पैंथर ने बाड़े में बंधी बकरियों पर हमला कर एक बकरी तथा एक छोटे बकरे को अपना निवाला बना लिया। मवेशियों की चीख सुनकर बाड़े के पास ही स्थित मकान से ग्रामीण सांवरलाल रावत मौके पर पहुंचा। उसने मवेशियों को पैंथर के हमले से बचाने का प्रयास किया तो आदमखोर ने सांवरलाल पर भी हमला कर दिया। इससे सांवरलाल घबरा गया। मौके पर मवेशियों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। इस पर पैंथर मौके से जंगल की तरफ भाग गया। शनिवार सुबह घटना की सूचना पर सरपंच बी.डी.सांगेला, जिला सहायक वनपाल जय सिंह पंवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष भोलाराम गुर्जर, वनरक्षक पुखराज, पशु रक्षक रामनारायण, राजू, हरलाल डूमाडा पर घटनास्थल पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। सरपंच सांगेला ने वन विभाग को बताया कि गांव में बीते दो-तीन दिनों से देर रात्रि कुत्ते भाग दौड़ कर रहे थे। संभवत इसी जानवर को देख कुत्ते भौंक रहे हैं। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल से काफी दूर तक मौका निरीक्षण किया, लेकिन कहीं पर भी जंगली जानवर के पग मार्क नहीं मिल पाए। वन विभाग में अज्ञात जंगली जानवर के फिर से आने की दहशत में एक टीम को घटनास्थल के जंगलों की निगरानी के लिए पाबंद किया है। सरपंच सांगेला ने वन विभाग की टीम से गांव में पिंजरा रखवाकर जंगली जानवर को पकड़ने की मांग की है।

डूमाडा में पेंटर की सूचना पर गांव का मौका मुआयना किया गया। लेकिन कहीं पर भी जंगली जानवर की पग मार्क नहीं मिलने से उक्त जानवर के पैंथर होने की पुष्टि नहीं की जा सकी। जय सिंह पंवार, सहायक वनपाल, सराधना नाका

खबरें और भी हैं...