पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • श्रीनगर. बाड़ा बावड़ी देवनारायण मन्दिर पर बैठक में मौजूद गुर्जर समाज के लोग।

श्रीनगर. बाड़ा बावड़ी देवनारायण मन्दिर पर बैठक में मौजूद गुर्जर समाज के लोग।

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीनगर. बाड़ा बावड़ी देवनारायण मन्दिर पर बैठक में मौजूद गुर्जर समाज के लोग।

भास्कर न्यूज| श्रीनगर

श्रीनगर के मजरा बाड़ा देवनारायण मन्दिर पर रविवार को वीर गुर्जर सुधार समिति सत्रह गांव के सकल पंच पटेलों की बैठक मानाराम भड़क की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से समाज सुधार के कई निर्णयों पर मुहर लगाई गई। बैठक के दौरान बावनी व गंगोज की बाजड़ी में शराब व डोडा बंद किया गया। बारहवें पर कपड़ा प्रथा बंद की गई। दोषी पाए जाने पर 11 हजार की जुर्माना राशि तय की गई। शादी, जड़ुला बिंदौरी एवं सत्संग में डीजे बंद करने का निर्णय लिया गया एवं दूसरी जातियों के घर में गुर्जर समाज की बहू बेटियों के डीजे पर नाचने पर पाबंदी लगाई गई। उल्लंघन करने पर 21 हजार का जुर्माना तय किया गया। शादी के दौरान घोड़ी पर तोरण प्रथा व दशोटन उत्सव बंद की गई। औरत के नाते बैठ जाने पर दो लाख इक्यावन हजार रुपए झगड़ा राशि तय की गई। किसी भी विवादित मसले में शादी संबंध विच्छेद हो जाने पर समाज की अनुमति के बिना पुलिस में मुकदमा दर्ज नहीं करवाया जाएगा। सत्रह गांव की सुधार समिति के निर्णय की पालना बीर की हथाई पर ही सुनवाई होगी। पुष्कर जाने की जरूरत नहीं है।

बैठक में उपाध्यक्ष जसराज गाठिला ढाल, देवकरण भड़क झड़वासा, सचिव रामचन्द्र भड़क कल्याणीपुरा, सचिव उकार गुर्जर बावड़ी श्रीनगर, कोषाध्यक्ष मांगू तेली ढिगारियां, मानाराम सराधना, उदाराम नल्या, घीसा पोसवाल बलवंता, आम्बा लाल बीर, गंगाराम नवाब नन्दा गुर्जर बावड़ी, रामदेव पटेल बाड़ा, भंवर लाल खटाणा बाड़ा आदि पंच पटेल मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...