पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आग से झोपड़ा जलकर राख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेठाना | सराधना के नदी प्रथम में बुधवार को आग से झोपड़ा जलकर राख हो गया। सराधना एचपीसीएल प्लांट की दमकल से आग पर काबू पाया। सराधना ग्राम पंचायत के नदी प्रथम में महिला छोटी देवी कहार की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग लगने पर ग्रामीण बाबूलाल कहार ने सराधना एचपीसीएल को आग की सूचना दी। सूचना पर एचपीसीएल अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा। तब तक आग पर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। आग से विधवा के घर का सारा सामान आग से जलकर राख हो गया। आग किन कारणों से लगी यह पता नहीं चल पाया।

खबरें और भी हैं...