एबीसी पब्लिक स्कूल सारागांव में पांचवीं बोर्ड का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। छात्रा रश्मि यादव ने 79.83 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान, हिना देवांगन ने 78.67 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान एवं शम्मी वर्मा ने 69 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम गौरवान्वित किया। शेष सभी बच्चों के परीक्षाफल संतोषप्रद आया है। स्कूल के प्राचार्य, स्टाफ और मैनेजमेंट ने बच्चों के अथक प्रयास की सराहना की और आगे बेहतर परिणाम के लिए शुभकामनाएं दी।
यामिनी साहू को पांचवीं में मिला 94% प्रतिशत अंक : शा.प्रा.शाला निलजा में यामिनी साहू ने कक्षा पांचवीं में 94 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। यामिनी निलजा निवासी उपसरपंच सुरेश साहू की सुपुत्री हैं। यामिनी प्रथम स्थान पाकर अपने माता-पिता और शाला परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। शा.प्रा.शाला निलजा के कक्षा शिक्षक दुर्गा निमजे, प्रधानपाठिका उत्तरा साहू, शाला विकास समिति के अध्यक्ष चोवा राम वर्मा, उपाध्यक्ष डिगेस्वरी साहू, बलदाऊ वर्मा, सरिता देवांगन, मंजू चंद्रवंशी आदि ने यामिनी को बधाई दी है।
आठवीं में लक्ष्मी सिन्हा को मिले 85.33 प्रतिशत अंक
ज्ञान दीपक बाल मंदिर सारागांव में कक्षा आठवीं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। कुल 16 विद्यार्थियों में 2 को ए ग्रेड, 7 को बी ग्रेड, 7 को सी ग्रेड मिला। इसमें लक्ष्मी सिन्हा 85.33% प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान पर रही। लक्ष्मी सिन्हा ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपने स्कूल और अपने माता-पिता का नाम गौरवान्वित किया है। वहीं लक्ष्मी को स्कूल की प्रधान अध्यापिका गोपेश्वरी वर्मा, गुणवंतीन बघेल, शाला की दीदी बिंदु वर्मा, संगीता, हिमांशु देवांगन, स्कूल के संचालक जगदीश देवांगन ने बधाई दी है।