डीआईजी प्रवीण सिंह के निधन पर जताया शोक
सरायकेला| 1998 बैच के आईपीएस ऑफिसर और एनआईए के डीआईजी प्रवीण सिंह के निधन पर शोक सभा की गई। सरायकेला थाना में की गई उक्त शोक सभा में पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने स्वर्गीय प्रवीण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात थाना परिसर में 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत प्रवीण सिंह के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।