मॉक ड्रिल कर आग से बचने के बताए उपाय
सरायकेला| अग्निशमन विभाग द्वारा मनाया जा रहे अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत सरायकेला स्थित सदर अस्पताल में मॉक ड्रिल किया गया। अग्निशमन सरायकेला के तत्वावधान फायर स्टेशन प्रभारी सियाराम झा के नेतृत्व में इस अवसर पर विभाग के जवानों द्वारा चिकित्साकर्मियों को आग से सुरक्षा के संबंध में बताया गया। साथ ही प्रधान अग्नि चालक संजय सिंह व चुरामन महतो तथा आग्निक त्रिपुरारी सिंह एवं मोहम्मद आसिफ द्वारा मॉक ड्रिल करते हुए आग को अग्निशमन उपकरण के माध्यम से बुझाया गया।