पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरायकेला| सम्मान और सुविधाओं की मांग को लेकर झारखंड आंदोलनकारी

सरायकेला| सम्मान और सुविधाओं की मांग को लेकर झारखंड आंदोलनकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरायकेला| सम्मान और सुविधाओं की मांग को लेकर झारखंड आंदोलनकारी आगामी 22 अप्रैल को एकजुटता के लिए सरायकेला स्थित अग्रसेन ठाकुरबाड़ी भवन में बैठक करेंगे। झारखंड आंदोलनकारी मंच के संयोजक धनपति सरदार ने इस संबंध में एक बयान जारी करते हुए सभी झारखंड आंदोलनकारियों को एक मंच पर आने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि लंबे संघर्ष के बाद अलग झारखंड राज्य का गठन हुआ था। उसी संघर्ष के साथियों को ही सरकार द्वारा भुलाया जा रहा है। सरकार द्वारा आंदोलनकारियों को मात्र 3,000 और 5,000 रुपए पेंशन का झुनझुना थमाया गया है। इसके अलावा सरकार द्वारा आंदोलनकारियों के चिह्नितिकरण में काफी देरी और त्रुटि पूर्ण कार्य किया गया है। इसके अलावा शहीदों के आश्रितों को और भूमिहीन आंदोलनकारियों को भी आवश्यक सुविधाएं नहीं दी जा रही है। इसलिए उन्होंने वर्ष 2000 से जुलाई 2015 तक के बकाया पेंशन का भुगतान का मांग करते हुए सभी झारखंड आंदोलनकारियों को 22 अप्रैल की बैठक में एक मंच पर आने का आह्वान किया है।

खबरें और भी हैं...