पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आयुष स्वास्थ्य मेला में 323 मरीजों ने कराया इलाज

आयुष स्वास्थ्य मेला में 323 मरीजों ने कराया इलाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरायकेला| जिला आयुष चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को दो स्थानों पर आयुष स्वास्थ्य मेला लगाकर मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया गया। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी कयामुद्दीन अहमद की अध्यक्षता में लगाए गए उक्त दोनों स्वास्थ्य मेला में आए लोगों का यूनानी चिकित्सा पद्धति से इलाज करते हुए आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया। इसके तहत कोलाबीरा के मुड़िया में आयुष विभाग झारखंड सरकार के निदेशक डॉक्टर अब्दुल नुमान अहमद के साथ डॉक्टर शमीम अहमद खां, डॉक्टर फजलुरा समी आदि के द्वारा कुल 323 मरीजों का इलाज किया गया।

खबरें और भी हैं...