मतगणना को लेकर दिया गया प्रशिक्षण
सरायकेला| जिला निर्वाचन विभाग के तत्वाधान आगामी 20 अप्रैल को जिला अंतर्गत नगर पंचायत सरायकेला, नगर परिषद कपाली और नगर निगम आदित्यपुर चुनाव के होने वाले मतगणना कार्य के लिए प्रशिक्षण दिया गया। सरायकेला स्थित बालक मध्य विद्यालय में दिए गए उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र में पूर्वाहन 10:00 बजे से लेकर अपराहन 1:00 बजे तक मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। और दूसरे सत्र में अपराहन 2:00 बजे से लेकर सायं 5:00 बजे तक अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता एवं मतगणना एजेंट को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर राजेश मिश्र, तरुण कुमार सिंह, शैलेश तिवारी, श्रीसिंह बास्के, मनोज कुमार सिंह, सुधाकर ठाकुर एवं अरविंद कुमार सहित अन्य द्वारा भी इस मौके पर सही तरीके से मतगणना कार्य किए जाने और मतगणना के दौरान नियमों का पालन किए जाने संबंधी तकनीकी जानकारी दी गई।