पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर के पुराने वार्ड नंबर 8 में हुई ग्राम पूजा

शहर के पुराने वार्ड नंबर 8 में हुई ग्राम पूजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरायकेला|सरायकेला नगर पंचायत अंतर्गत पुराने वार्ड संख्या 8 में स्थानीय निवासियों द्वारा ग्राम पूजा किया गया। इस अवसर पर ग्राम स्थल पर इकट्ठा होकर ग्राम वासियों ने ग्राम देवता आकल पाठ बाबा की आराधना की। पुजारी जोटा नायक द्वारा इस मौके पर ग्राम देवता का आह्वान करते हुए क्षेत्र की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए आराधना की गई। मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा मन्नत रखने और मन्नत पूरी होने को लेकर ग्राम देवता के समक्ष बकरे एवं मुर्गे की बलि भी दी गई। और ग्राम देवता को चढ़ाए गए प्रसाद का वितरण ग्राम क्षेत्र के अंतर्गत ही किया गया। मान्यता है कि ग्राम देवता की इस वार्षिक पूजा से क्षेत्र अंतर्गत महामारी और बुरी शक्तियों का प्रवेश नहीं होता है।

खबरें और भी हैं...